फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन वैली में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्रीन वैली सीनियर सेकेंड्री स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, इसमें नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। कुछ बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में नजर आए तो कुछ सेना के जवानों की वर्दी पहनकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में तेजस जोशी, कृष्णा ऐरी, अवनी खंपा, प्रदीप, तरुण, मानषी, आशुतोष, कृतार्थ सामंत, काव्यांशी मेहता, पुष्पेश पांडे, निशा ओझा, श्रद्धा रावत और दिव्या धामी विजेता रहे। विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई, इसमें बालिकाओं ने एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई।

विद्यालय के प्रबंधक मनोज जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को संस्कृति की जानकारी होती है। छात्रा दीक्षा जोशी एवं चित्रा चंद के संचालन में हुई प्रतियोगिता में पल्लवी बिष्ट आदि छात्राओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें