फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजरदेवल टैंक निर्मांण की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत द्वारा जाजरदेवल में निर्मित पेयजल टैंक निर्माण की जांच होगी। टैंक निर्माण की उपयोगिता को लेकर दर्ज शिकायत पर सीडीओ ने निर्माण कार्य की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीडीओ ने जल निगम को निर्माण की जांच सौंपी है।

सोमवार को जनता दरबार के दौरान जाजरदेवल निवासी महेश चंद्र जोशी ने प्रशासन से टैंक निर्माण की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में जिपं ने पेयजल टैंक का निर्माण कराया था। अभी तक इस टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। फरियादी ने टैंक निर्माण की उपयोगिता पर भी सवाल उठाए। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनता दरबार में दिनभर 65 समस्याएं दर्ज की गई। इनमें पेंशन समेत समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द इन प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सैल में एकमात्र शिक्षक की तैनाती की शिकायत पर एक सप्ताह के भीतर अतिरिक्त शिक्षक नियुक्त करने को कहा। लिंठ्यूड़ा में 15 दिन के भीतर नए पोल लगाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर रोड कटिंग के अधूरे कामों की शिकायत पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। सीडीओ ने जनता दरबार में दर्ज हुई समस्याओं के 15 दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एक सप्ताह में भेजे पुनर्गठन का प्रस्ताव
नगर की पेयजल समस्या की शिकायत पर सीडीओ ने पेयजल विभाग को पुनर्गठन की कार्ययोजना तैयार करने का कहा है। इसके तहत नगर में अतिरिक्त पेयजल टैंकों के निर्माण के साथ ही पुरानी लाइनों को बदला जाएगा। नालियों से गुजर रही लाइनों को भी बदला जाएगा। जनता दरबार में भगवान रावत की शिकायत पर सीडीओ ने जल संस्थान और पेयजल निगम को एक सप्ताह के अंदर कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें