फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के सुधारीकरण के लिए 47 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका ने घुप्पौड़ से मल्ली जाखनी-विवेकानंद इंटर कॉलेज तक सड़क सुधारीकरण के लिए 47 लाख रुपये की रकम मंजूर की है। योजना के टेंडर भी लगा दिए गए हैं। यह जानकारी पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने पालिका के सभासदों के साथ मल्ली जाखनी क्षेत्र का भ्रमण के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि मल्ली जाखनी, विवेकानंद इंटर कॉलेज को जाने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग इलाके के लोग लंबे समय से कर रहे थे। रकम मंजूर होने पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। इस दौरान लोगों ने पालिकाध्यक्ष के सामने पथ प्रकाश व्यवस्था का मामला उठाया। पालिकाध्यक्ष ने मौके पर ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया।

भ्रमण में सभासद विजेंद्र महर, मंजू बिष्ट, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत, शंकर बिष्ट, गिरीश भट्ट, करन खाती, मुकेश जोशी, सुभाष पांडे, दीपक तिवारी दीनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें