फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलें तहसीलदार विहीन हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के तहसीलदार इंद्र बहादुर मल्ल सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसका असर डीडीहाट तहसील के साथ ही कनालीछीना और देवलथल पर पड़ा है। ये तीनों तहसीलें अब तहसीलदार विहीन हो गई हैं।
विज्ञापन


मल्ल के पास डीडीहाट के साथ ही कनालीछीना और देवलथल तहसील का भी प्रभार था। तहसीलों के तहसीलदार विहीन होने का असर कामकाज पर पड़ेगा। प्रमाण पत्र बनने के साथ ही राजस्व के कार्य बाधित होंगे। लोगों का कहना है कि तहसीलदार तैनात न होने का असर कामकाज पर पड़ेगा। तीनों तहसीलों में शीघ्र तहसीलदारों की तैनाती होनी चाहिए। देवलथल और कनालीछीना तहसील में स्टाफ की भी कमी है, उसकी भी पूर्ति होनी चाहिए।

वहीं, मल्ल को सेवानिवृत्ति पर अधिकारी, कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि आईबी मल्ल ने अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया। नायब तहसीलदार किशन सिंह भंडारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एमसी पालीवाल, पारस कन्याल, आरएस साह, विनोद कुमार, रविंद्र गुरुरानी, आरसी पांडे आदि ने मल्ल के कार्यकाल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें