धारचूला (पिथौैरागढ़)। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत हल्द्वानी से धारचूला के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की कवायद शुरू हो गई है। रविवार को हेरिटेज विमानन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने कई बार जौलजीबी और धारचूला में ट्रायल लैंडिंग की। मई से उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
हेरिटेज कंपनी के हेलीकॉप्टर ने रविवार को हल्द्वानी से जौलजीबी के लिए उड़ान भरी। करीब 4 बजे जौलजीबी में हेलीकॉप्टर उतरा। जौलजीबी से हेलीकॉप्टर धारचूला के लिए रवाना हुआ। करीब 4.30 बजे हेलीकॉप्टर धारचूला के जीआईसी खेल मैदान में उतरा।
थोड़ी देर धारचूला में रुकने के बाद हेलीकॉप्टर फिर जौलजीबी गया। जौलजीबी से दोबारा धारचूला में लैंडिंग की। पायलटों ने घाटी वाले इलाकों का भी सर्वेक्षण कर निचले इलाके में उड़ान भरने की संभावना टटोली। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि पायलटों ने जीआईसी खेल मैदान को हेलीपैड के लिए मुफीद बताया है।