फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसेटी में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 6 दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन


जिला लीड बैंक के प्रबंधक प्रवीन सिंह गर्ब्याल ने प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। कहा कि प्रशिक्षणार्थी बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार स्थापित कर लें, ताकि उनको समय रहते अनुदान मिल सके। आरसेटी के निदेशक एनडी जोशी ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक डीएस खोलिया ने स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया। उद्यमी सतीश भट्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। प्रशिक्षण में मनोज सिंह को पहला, सुनीता कापड़ी को दूसरा, पुष्पलता जोशी को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। समापन पर संस्थान की बसंती खड़ायत, नीरज द्विवेदी, भरत सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें