फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में एड्स जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उषा जंगपांगी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। जिला नोडल अधिकारी (एड्स) डॉ. आरके जोशी ने बताया कि जागरूकता रैली में गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज, एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

रैली में इन विद्यालयों की शिक्षिकाएं गीता तिवारी, निर्मला कुमारी, एसआर जैकब, एसआर सिंह, एन मैसी, हेमलता अवस्थी, सुशीला कार्की के अलावा रेडक्रास संस्था की पूनम खत्री, सेवानिवृत्त अपर निदेशक डॉ. एचबी भट्ट, डॉ. राजेश ढकरियाल, जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास भंडारी आदि शामिल हुए। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर क्षय रोग अस्पताल तक गई।
विज्ञापन


रैली में शामिल विद्यार्थियों ने जागरूकता वाले नारे लगाए। इससे पहले हुई गोष्ठी में एड्स के फैलने के कारण और इलाज के तरीकों की जानकारी दी गई। कहा गया कि समय पर जांच होने पर इस रोग से मुक्ति मिल जाती है। फिलहाल जागरूकता से ही एड्स से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें