फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपनों की उड़ान’ में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। संकुल संसाधन केंद्र पोखरी की सपनों की उड़ान प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। बहुआयामी शैक्षिक स्टाल एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय पोखरी और जूनियर हाइस्कूल पोखरी पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में जेबीएसजी की सोनिया खाती ने पहला, चिटगल की गुंजन पंत ने दूसरा, अग्रोन की वैशाली टम्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर में राजकीय इंटर कॉलेज चिटगल के कार्तिक पंत पहले, जीआईसी तामानौली की काजल खाती दूसरे, जेबीएसजी पोखरी की हिमानी पंत तीसरे स्थान पर रहीं।

चित्रकला प्राथमिक में पोखरी के आशीष कुमार, बोयल की मानसी खाती, सौनकीहाट की गुड्डी, उच्च प्राथमिक चित्रकला में जीआईसी तामानौली की लता खाती, जूनियर हाइस्कूल बोयल की बबीता मेहरा, जूनियर बिरगोली के पवन कुमार, लोकनृत्य, लोकगीत में प्राथमिक विद्यालय चिटगल, पाली, पोखरी, उच्च प्राथमिक स्तर में जूनियर हाइस्कूल पोखरी, जीआईसी चिटगल, जूनियर हाइस्कूल बिरगोली क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान संकुल समन्वयक हरीश पंत, कमल किशोर रावल, कंचन जोशी, ओपी जोशी, नरेंद्र रौतेला, आशा भट्ट, भगवती प्रसाद जोशी, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें