फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में वेबसाइट के माध्यम से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षकों की कमी वाले सरकारी स्कूलों में जिलाधिकारी सी रविशंकर की पहल पर कक्षा से 12 तक की कक्षाओं में वेबसाइट के माध्यम से पढ़ाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की वेबसाइट में शिक्षकों द्वारा पाठों के नोट्स तैयार कर अपलोड किए जाएंगे। जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वहां हार्ड डिस्क, सीडी, पैन ड्राइव में शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में बताया गया कि कक्षा 9 से 12 तक के विषयों के पाठ तैयार करने के लिए विभिन्न विषयों के 166 शिक्षक चिन्हित किए गए हैं। एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत को नोडल अधिकारी, एमएम कर्नाटक, कौस्तुभ जोशी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति के कारण राज्य में विशेष रूप से पर्वतीय जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी रहती है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें हर विषय के बारे में ज्ञान प्राप्त हो, इसे ध्यान में रखते हुए वेबसाइट और अन्य माध्यमों से शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट कक्षाएं और ई-लर्निंग भी जिले में शुरू कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने ई-लर्निंग के लिए माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर और प्रोजेक्टर की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में ई डिस्ट्रिक प्रबंधक दिनेश वर्मा, शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें