फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से संबंधित 19 शिकायतें हुई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विद्युत विभाग ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच शिविर का आयोजन कर 19 शिकायतें दर्ज की। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में नगर में बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटर लगाने, खराब विद्युत मीटरों को बदलने, मकानों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों को हटाने, सोलर पैनलों पर मिलने वाली छूट को दिए जाने सहित कई शिकायतें उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के तकनीकी सदस्य मुख्य अभियंता जगमोहन सिह रौथाण ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

मंच ने बिजली बिल जमा काउंटर को महीने में एक बार नगर में खोलने के निर्देश दिए। मंच के न्यायिक सदस्य एसएस गुप्ता ने कहा कि पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के सभी बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत डाक के माध्यम से भी रुद्रपुर स्थित उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान 52 हजार रुपये के बिजली के बिलों को भी उपभोक्ताओं ने जमा किया। शिविर में मंच के उपभोक्ता सदस्य सतीश उनियाल, रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता एनएस टोलिया, अधिशासी अभियंता धारचूला अमित कटारिया, एसडीओ डीडीहाट जीसी पांडे, डीएस निखुर्पा, कुंदन आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें