फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद भी पांच किमी सड़क अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। लीमाटौड़ा क्षेत्र के लिए लंबी जद्दोजहद के बाद वर्ष 2005 में स्वीकृत हुई पांच किलोमीटर सड़क का काम 12 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। आरोप है कि 84.82 लाख रुपये लागत की इस सड़क का काम लोनिवि अस्कोट डिवीजन की लापरवाही के कारण अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


सांगड़ी से लीमाटौड़ा के लिए स्वीकृत सड़क को कहीं-कहीं पर खोदकर छोड़ दिया गया। इलाके के लोग लगातार सड़क को पूरा कराने के लिए विभाग पर दबाव डालते रहे, लेकिन सड़क को पूरा नहीं किया गया। लीमाटौड़ा निवासी चमन सिंह ऐरी, पुष्कर सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि लोनिवि के अस्कोट डिवीजन ने धन की बंदरबांट की है।

काम पूरा न होने से लोगों को कई किलोमीटर की दूरी सड़क तक आने के लिए पैदल नापनी पड़ रही है। कहा कि धन की बर्बादी करने वाले अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक महीने के भीतर सड़क का काम शुरू नहीं होता है तो लोनिवि अस्कोट कार्यालय में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, लोनिवि अस्कोट डिवीजन के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल का कहना है कि सड़क पर 10 जॉब बनाए गए थे। ठेकेदारों ने 2 जॉब आधे छोड़ दिए। ठेकेदारों को रकम वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं। 8 जॉबों में 60 प्रतिशत काम हुआ है। तत्कालीन अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता के खिलाफ सचिव स्तर पर जांच चल रही है। जांच के कारण काम सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें