फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बत, नेपाल सीमा तक साइकिल से पहुंचे ढोंडी राम

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से 29 फरवरी 2017 को साइकिल का सफर शुरू करने वाले ढोंडी राम अब तक 775 जिलों का भ्रमण करने के बाद तिब्बत और नेपाल की सीमा पर स्थित धारचूला पहुंच गए। सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर चल रहे जुनूनी ढोंडी राम ने यहां नारायण आश्रम, गर्बाधार, छिरकिला तक जाकर लोगों को अपने अभियान से संबंधित संदेश दिए।
विज्ञापन


वह कहते हैं कि आज के दौर में लोगों में दिखावा ज्यादा हो गया है। यदि लोग सामान्य जीवनशैली अपनाकर आगे बढ़ें तो उनकी जरूरतें कम होंगी और खतरे भी नहीं रहेंगे। मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा के बारे में संदेश देते हुए वह कहते हैं कि साइकिल न तो पर्यावरण को प्रदूषित करती है और न वह गंभीर खतरे का कारण बनती है। ढोंडीराम ने कहा कि वह अपने अभियान के दौरान यह कोशिश करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचे। वह मानते हैं कि यदि उनके संदेश का पालन इस देश के कुछ लोग भी करने लगें तो एक दिन बदलाव आ जाएगा।

अन्ना हजारे से प्रेरित ढोंडी राम का कहना है कि इस देश में अच्छा करने और अच्छा सोचने वालों की कोई कमी नहीं है। यदि लोगों को अच्छी बात समझाई जाए तो वह उसका पालन भी करते हैं। शुक्रवार को यहां पहुंचे ढोंडी राम ने लोगों को कई जानकारियां दी। उन्होंने लोगों को स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें