फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली के किनारे मिले दो नर कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। महाकाली के किनारे मंगलवार सुबह दो नर कंकाल मिले हैं। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल मांगती और मालपा हादसे में लापता लोगों के हो सकते हैं। दोनों कंकालों का मांस पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस कारण उनकी शिनाख्त कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि दोनों कंकालों को डीएनए टेस्ट के लिए भी भेजा जाएगा। मांगती और मालपा में 13 अगस्त की देर रात बादल फटने की घटना में कई लोग लापता हो गए थे। दोनों स्थानों पर लापता लोगों की खोजबीन के लिए 15 दिन तक अभियान चलाया गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। यह भी आशंका जताई जा रही थी कि कुछ लोग महाकाली में बह गए होंगे। महाकाली से एक साथ दो कंकाल मिलने पर यहां सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें