फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रा मार्ग ठीक कराने में लगाए 80 मजदूर

Tue, 28 May 2019 10:48 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
धारचूला के व्यास घाटी में आदि कैलाश मार्ग से बर्फ हटाते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के नजंग से बूंदी तक 14 किमी और सीमांत के अंतिम गांव कुटि से ज्योलीकांग 17 किमी आदि कैलाश यात्रा को देखते हुए लोनिवि ने कार्य में तेजी लाने के लिए करीब 80 मजदूरों को पैदल मार्ग ठीक कराने में लगाया है।
विज्ञापन

लोनिवि के एई जी सी भट्ट ने बताया कि नजंग, बोलायर, मालपा, लामारी और बूंदी के 14 किलोमीटर के बीच के मार्ग पर मालपा और थकती फॉल में दो लकड़ी के पुलों का निर्माण हो चुका है। बताया कि जगह- जगह पर पत्थरों से भरान और मार्ग का सुधारीकरण किया जा रहा है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग कुटि से ज्योलीकांग के बीच मंगडांग जगह में बने पुल को ग्लेशियर से नुकसान पहुंचा था। उसकी मरम्मत कर ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जगह-जगह पर पांच से 15 फुट तक बर्फ के ग्लेशियर आने से मार्ग बंद पड़ा है। बताया कि चार-पांच दिनों में ज्योलीकांग तक का पैदल मार्ग ठीक कर दिया जाएगा। लोनिवि के मेट रतन सिंह कुटियाल और कुटि निवासी कुंवर सिंह कुटियाल ने बताया कि माइग्रेशन में गांव पहुंचने के बाद आदि कैलाश और पार्वती सरोवर मार्ग पर पहली बार इतने अधिक ग्लेशियर दिखाई दिए हैं। उन्होंने बताया कि 20 वर्ष बाद क्षेत्र में बर्फबारी का ऐसा मंजर देखने को मिला है।

लोनिवि को अभी नहीं मिली धनराशि
धारचूला। व्यास घाटी के उच्च हिमालयी इलाकों में कार्य कर रहे लोनिवि के मजदूरों के पास उच्च स्तर की वर्दी, टैंट और टूल्स भी नहीं हैं। इससे उनमें बीमारी होने का भय भी सता रहा है। एई जीसी भट्ट ने बताया कि विभाग ने जिला प्रशासन को कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग को ठीक करने के लिए 58 लाख, मजदूरों के वर्दी, टैंट और टूल्स के लिए 105 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। बताया कि अभी तक विभाग को कोई भी धनराशि नहीं मिली है। अभी तक दोनों मार्गों में 20 से 30 लाख रुपये का कार्य ठेकेदारों से उधारी में कराया जा रहा है। कुटि गांव के ग्रामीण मजदूरी पर रास्ता निर्माण करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


डीएम करेंगे दो जून को करेंगे निरीक्षण
धारचूला। आगामी कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एक जून को धारचूला पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। दो जून को डीएम नजंग, बोलायर की खड़ी चढ़ाई पार कर  मालपा, लामारी होते हुए बूंदी गांव पहुंच कर यात्रा मार्ग और पड़ाव का निरीक्षण करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें