फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 72 बालिकाओं ने दिखाया दम, 60 का जनपद स्तर के लिए चयन

Tue, 28 Jul 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पाटी में बालिका वर्ग की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग की 72 बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 60 बालिकाओं का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक समन्वयक किशोर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रवीश पचौली ने किया। इस दौरान दीपक कन्याल, विनोद गिरि, रविशंकर, विजय शंकर, हेमराज, शकुंतला, चारु जोशी, पान सिंह, मेहता तथा सुभाष जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें