फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच में जाम से लोगों की दुश्वारियां बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बारहमासी सड़क के निर्माण के कारण लगभग हर घंटे जाम लग रहा है। जाम में फंसने से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क पर इन दिनों गुरना के पास पहाड़ कटान का काम चल रहा है। पहाड़ी से सड़क पर मलबा गिराया जा रहा है। मलबे के दौरान आधा घंटे से पौन घंटे तक जाम लग रहा है। सड़क पर गिरा मलबा हटाने के बाद जाम में फंसे वाहनों को गुजरने दिया जा रहा है, वाहनों के गुजरने के बाद फिर पहाड़ कटिंग का काम शुरू कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कारण एनएच सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। लगभग हर घंटे लग रहे जाम से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बुधवार को भी दिन में कई बार गुरना में जाम लगा। लोगों का कहना है कि पहाड़ कटिंग का काम सुबह और शाम को किया जाना चाहिए, ताकि कम से कम जाम लगे और लोगों को परेशानियां न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें