पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स टैलेंट हंट योजना के तहत एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और शूटिंग खेलों के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को 27 दिसंबर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि उक्त तीनों खेलों में 30 बालक और इतनी ही बालिकाओं का चयन किया गया। साथ ही चार अतिरिक्त खिलाड़ी भी चयनित किए गए। बाद में चयन के आधार पर तीनों खेलों में 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बॉक्सिंग में कनालीछीना से चंद्रप्रकाश, करन सिंह, कशिश आर्या, धारचूला से सौरभ धामी, विण से अर्जुन धामी, दीक्षा लोहिया, मूनाकोट से सागर मेहता, मुनस्यारी से श्वेता, मेघा, ललिता कोश्यारी का चयन हुआ।
एथलेटिक्स में बेड़ीनाग से खिलेश कार्की, विमल उपाध्याय, भावना कार्की, निशा जोशी, विण से सुनील अन्ना, शुभम भट्ट, कविता रावत, मूनाकोट से मनीष राना, मुनस्यारी से उर्मिला बिष्ट, डीडीहाट से निशा बिष्ट चयनित किए गए। शूटिंग में बेड़ीनाग से राहुल कार्की, धारचूला से कैलाश सिंह, मुनस्यारी से समीर भंडारी, राजेश कुमार, राहुल बिष्ट, अंकिता वर्मा, मंजू राना, कविता, रीना बसेड़ा और विण से यशस्वी जोशी का चयन किया गया।
पौरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉलेज, साईं ट्रेनिंग सेंटर, आर्मी ब्यॉयज आदि संस्थाओं में वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो बार 15-15 दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा।