फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक अध्यक्ष, तिवारी महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के पिथौरागढ़ जिले का द्विवार्षिक अधिवेशन केएनयू जीआईसी में आयोजित हुआ। इस दौरान हुए चुनाव में मनमोहन कर्नाटक अध्यक्ष और घनश्याम तिवारी महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन


अधिवेशन के पहले सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ.अशोक कुमार पंत, प्रकाश चंद्र पंत ने कार्यकारिणी की मजबूती और भविष्य की रूपरेखा तय करने के लिए सभी को एकजुट होकर संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। अधिवेशन में चार सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए सीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राइंका गुरना के प्रधानाचार्य मनमोहन कर्नाटक निर्विरोध नए अध्यक्ष चुने गए।

दिनेश चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केशव दत्त उपाध्यक्ष, डॉ.आशा जोशी महिला उपाध्यक्ष, घनश्याम तिवारी महामंत्री, संतोष लाल साह संयुक्त मंत्री, विष्णु दत्त भट्ट कोषाध्यक्ष, बृजमोहन जोशी आय व्यय निरीक्षक, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पंत कार्यकारिणी के संरक्षक मनोनीत किए गए। प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य बलराज रावत, किशोर पंत, कौस्तुभ जोशी, हरीश लाल वर्मा, एमएल लोहिया, हेम कश्यप को परामर्शदात्री समिति में रखा गया।
विज्ञापन


अधिवेशन में मुख्य अतिथि सीईओ बीपी सिमल्टी, प्रांतीय कार्यकारिणी के राजेंद्र सिंह बड़वाल, केसी जोशी, मंडलीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष किशोर कुमार पंत, सेवारत प्रधानाचार्यों के साथ ही सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें