फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर निर्माण सामग्री डालने की खुली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने की खुली छूट मिली हुई है। सड़क पर महीनों तक पड़ी रहने वाली निर्माण सामग्री के कारण यातायात संचालन में दिक्कत आती है। दोपहिया वाहन रपटते हैं। जाम की समस्या पैदा होती है। लगातार मामला उठाने के बाद पुलिस, प्रशासन हरकत में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


शहर में विशेषकर जजी तिराहे से लेकर जीजीआईसी तक सड़क पर निर्माण सामग्री के ढेर लगे रहते हैं। जीजीआईसी के पास तो हालात बहुत खराब हैं। इस स्थान पर सड़क पर करीब दो महीने से बजरी (लोकल सेंड) का ढेर फेंका गया है। बजरी का ढेर बिखरकर पूरी सड़क पर फैल गया है, लेकिन यातायात संचालन में बाधक इस बजरी को हटवाया नहीं जा रहा है। इस सड़क पर सुबह-शाम छात्राओं की भीड़ रहती है।

सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस ने शाम सात बजे के बाद निर्माण सामग्री सड़क पर डालने और सुबह सात बजे से पहले निर्माण सामग्री सड़क से हटाने का नियम बना रखा है, लेकिन इस नियम का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें