फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पानी की बर्बादी न करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अभिलाषा एकेडमी ओगला के बच्चों ने इस बार होली पर पानी की बर्बादी न करने का संकल्प लिया है। यही नहीं इसके लिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई और लोगों से अपील की गई कि होली पर पानी की बर्बादी न करें।
विज्ञापन


अभिलाषा एकेडमी के बच्चों ने शनिवार को ओगला, जेठीगांव, पाठकगांव होते हुए ओगला कस्बे तक रैली निकाली। एकेडमी के प्रबंधक किशोर पंत के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बच्चों ने रंग, अबीर, गुलाल के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की। वहीं स्कूल के बच्चों ने होली में पानी की बेवजह बर्बादी न करने का भी संकल्प लिया।

बता दें कि इस बार सर्दियाें में बारिश नाममात्र की होने के कारण पूरे डीडीहाट तहसील में पानी की किल्लत अभी से शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या अभी से विकराल रूप लेने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें