फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनश्याम ओली सोसायटी ने तीसरा स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने शनिवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इन तीन वर्षों में सोसायटी ने बेसहारा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में काफी काम किया है।
विज्ञापन


यहां राजकीय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम सी रविशंकर ने कहा कि घनश्याम ओली सोसायटी ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। एसपी अजय जोशी और सीओ शेखर सुयाल ने भी संस्था के कामों की सराहना की। भाजपा नेता सुरेश जोशी ने कहा कि ऐसे कामों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अतिथियों ने मेरी सहेली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोसायटी की करुणा खर्कवाल ने बताया कि मेरी सहेली कार्यक्रम में माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त करने की पहल की जा रही है।

सोसायटी के अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने कहा कि पिथौरागढ़ से बालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने की दिशा में ठोस काम करेंगे। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में अबरार बख्श, पूजा, बबीता, जगदीश, सपना, महिमा, अंजलि, तनूजा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें