फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया पर्यटन सर्किट विकसित किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में नया पर्यटन सर्किट विकसित करने की मांग को लेकर प्रदेश के पर्यटन मंत्री को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाए तो नया धार्मिक पर्यटन स्थल विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने पर्यटन मंत्री को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा। इसमें कहा है कि असुरचूला से चंडिका मंदिर तक संपर्क मार्ग बनाया जाए। इसी तरह असुरचूला से घुंसेरागांव तक भी नया रास्ता बनाया जाए।

घुंसेरागांव से बीसाबजेड़ के ठाकुर मंदिर तक और ठाकुर मंदिर से गंगासेरी के बुद्धेश्वर मंदिर तक रास्ता बनाया जाए। एक अन्य रास्ता लछैर से ध्वज मंदिर तक भी बनाया जा सकता है। मड़मानले में जगन्नाथ मंदिर से धुर्चू गोरल मंदिर तक रास्ते का निर्माण करने पर लोगों को काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि यह सभी धार्मिक स्थल काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन उनको आपस में जोड़ने के लिए अब तक रास्तों का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा है कि पहाड़ में नए पर्यटन सर्किट बनाने के लिए छोटे स्तर पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें