फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद होने से हजारों परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद होने से हजारों लोगों पर असर पड़ेगा। जिले में दो चरणों में 72,643 लोगों को स्वास्थ्य बीमा के कार्ड बांटे गए। इनमें से 42,666 लोगों ने अब तक विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराकर इस योजना का लाभ उठाया है।
विज्ञापन


जिले में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, गंगोलीहाट और डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस योजना से लाभ दिया जा रहा था। बृहस्पतिवार को अपरान्ह तीन बजे शासन से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को इस आशय की ईमेल आई कि फिलहाल स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल ने बताया कि इस योजना से जुड़े मरीजों से सरकारी या निजी अस्पताल में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता और उसका भुगतान कैशलेस प्रणाली से बीमा कंपनी खुद करती थी। यह भी बताया कि योजना से जुड़ा कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी अस्पताल में इलाज करा सकता था। अब योजना बंद होने से हजारों कार्डधारक परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह योजना फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ऑपरेशन तो करा दिया अब दवाएं कैसे मिलेंगी
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती चार मरीज ऐसे हैं, जिनके पास मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड है। सौभाग्य से योजना बंद होने से तीन दिन पहले ही वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल सिंह बोरा इन चारों का मुफ्त में ऑपरेशन कर चुके थे। बिस्तर संख्या 21 की मरीज ललिता देवी ने कहा कि अब दवाओं की व्यवस्था कैसे होगी, यह चिंता सता रही है। ललिता के पेट का ऑपरेशन हुआ है। उनको अभी एक हफ्ते तक अस्पताल में रहना होगा। बिस्तर संख्या 25 की मरीज बबीता चंद ने कहा कि योजना बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह कहती हैं कि एक सरकार योजना शुरू करती है और दूसरी आती है तो उसे बंद कर देती है। बिस्तर संख्या 27 की मरीज पार्वती जोशी ने कहा कि ऑपरेशन मुफ्त हो गया है, यही बड़ी बात है। अब आगे ईश्वर की इच्छा है। बिस्तर संख्या 29 की मरीज कनीजा देवी योजना बंद होने से बेहद निराश है। वह कहती हैं कि ऑपरेशन के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। योजना की वजह से उनका ऑपरेशन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें