पिथौरागढ़। डिग्री कालेज से बाजार की ओर आ रही एक स्कूटी पांडेगांव पुल में अनियंत्रित होकर रपट गई। नवनिर्मित पुल में एक मीटर खुले स्थान से स्कूटी सीधे नाले में गिर गई।
स्कूटी सवार युवतियों के पुल में ही छिटक जाने से बड़ा हादसा टल गया। पांडेगांव में जीआईसी को जाने वाली सड़क में पुल बनकर तैयार हो गया है। इस पुल से एक लिंक रोड बजेटी को बन रही है। पुल के ऊपर की ओर एक मीटर का गैप है। इस गैप को नहीं भरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने निर्माणदायी संस्था से शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।