पिथौरागढ़। पावर ग्रिड निर्माण के लिए तो जमीन दे दी लेकिन अब ग्रामीण समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने कहा है कि बगड़ीहाट, तीतरी में पावर ग्रिड द्वारा 300 नाली कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया। कहा कि विभागीय ठेकेदारों ने सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव और खेतों में पानी घुस रहा है। ग्रिड क्षेत्र से नीचे करीब हजार की आबादी रहती है। गांव का पानी भी बाधित हो गया है। साथ ही 50 नाली जमीन भी बंजर हो गई है। कहा है कि पहले अधिकारियों ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का और गांव के लिए वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं किया। ज्ञापन वहां प्रधान राम सिंह बिष्ट, ललित पाल, टिकेंद्र पाल, ललिता प्रसाद, चंद्रा आदि थे।