फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का कारण न बन जाए जर्जर पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर से सटे खोतिला कस्बे में जर्जर हालत में पहुंचा बिजली का पोल कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। पोल सड़कर खोखला हो चुका है।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से दो किमी दूर खोतिला कस्बे में बिजली का पोल एक तरफ से खोखला हो गया है। सड़ चुका पोल कभी भी गिर सकता है। इस पोल के इर्दगिर्द पांच मकान हैं। इन परिवारों के साथ ही राहगीरों के लिए पोल खतरा बना हुआ है। खोतिला निवासी जितेंद्र सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पोल आधे से अ धिक हिस्से में सड़ चुका है। हर समय पोल गिरने का भय लगा रहता है। पोल बदलने की मांग को विभाग अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन


पोल नहीं बदला गया तो कभी भी गिर सकता है। उन्होंने जर्जर हो चुके पोल को तत्काल बदलने की मांग की है। कहा है कि क्षेत्र में कई और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन सभी पोलों को विभाग को बदल देना चाहिए। पावर कारपोरेशन के उप खंड अधिकारी डीएस निर्खुपा का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर पोल बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें