फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक सामान पर नेपाल कस्टम करेगा सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल कस्टम विभाग ने झूलाघाट से व्यापार के लिए ले जाए जाने वाले सामान को बिना राजस्व दिए नहीं जाने देने का निर्णय लिया है। बिना टैक्स दिए सामान पकड़े जाने पर जब्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच महाकाली नदी पर बने झूलापुल के नेपाल की ओर नेपाल कस्टम (भंसार) का कार्यालय और चौकी है। भारत में जीएसटी लागू होने के बाद सीमा के थोक व्यापारी दोनों देशों का टैक्स बचाने के लिए झोलों में समान की सप्लाई करते हैं। इस सामान को घरेलू होने की बात कहकर कुछ लोग जूलाघाट के रास्ते नेपाल ले जाते हैं। बाद में सामान को कार्टून में पैक कर नेपाल के बैतड़ी, डडेलधूरा और प्रदेश नंबर सात के जिलों में भेजा जाता है। बिना टैक्स दिए जा रहे सामान से दोनों देशों की सरकारों को अपेक्षाकृत कम टैक्स मिल रहा है।

नेपाल भंसार विभाग के निरीक्षक दिली राम सुवेदी ने बताया नामकरण, विवाह और रोजमर्रा के सामान को पहले भी जाने दिया जाता था। व्यापार के लिए जाने वाले सामान पर टैक्स पहले भी लिया जाता था। वर्तमान में भारत में जीएसटी और ऑनलाइन व्यापार होने के बाद अब कड़ाई से इस नियम का पालन किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति ज्यादा मात्रा में बिना टैक्स दिए सामान ले जाते पाया गया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें