फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाई के साथ कॅरियर की जानकारी दें

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बच्चों को कॅरियर गाइडेंस और काउंसलिंग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डायट के प्राचार्य डीसी सती ने किया। उन्होंने कहा कि यह सभी शिक्षकों का कर्तव्य बनता है कि इंटर उत्तीर्ण करने से पहले छात्र-छात्राओं को कॅरियर की सभी जानकारियां दी जाएं। जिला संदर्भदाता राजेश पाठक और रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि कॅरियर का चुनाव वर्तमान समय में बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डायट के प्रवक्ता वाईएस कन्याल, डॉ. जीएस धपौला, डॉ. ममता खोलिया, बीबी मिश्रा, वीके चौपड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें