फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक बनीं गुरना की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना क्षेत्र निवासी रचना फुलेरा का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। रचना फुलेरा ने प्राथमिक से इंटर तक की शिक्षा गुरना से प्राप्त की। इसके बाद पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ और नैनीताल से उच्च शिक्षा प्राप्त की। रचना के पिता ललित फुलेरा पूर्व सैनिक, जबकि माता रेखा गृहणी हैं।
विज्ञापन


सामान्य परिवार से निकलकर वैैज्ञानिक बनने वाली गांव की बेटी की कामयाबी पर गांव की महिलाओं ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने कहा कि रचना जिले की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी। इस दौरान पूर्व उपप्रमुख राजेंद्र भट्ट, पूर्व शिक्षाधिकारी प्रकाश भट्ट, पूर्व प्रधान पूरन फुलेरा, बृजमोहन फुलेरा, मोहन तिवाड़ी, भुवन तिवाड़ी, हरीश फुलेरा, शांति फुलेरा, चंचला, विद्या, कौशल्या, दीपा, मंजू, राधिका आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें