फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे योजना के लिए गांवों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में होम स्टे योजना शुरू हो गई है। इसके लिए गांवों का चयन कर लिया गया है। पहले चरण में तीन ब्लॉक से एक-एक गांव का चयन किया गया है। इनमें मुनस्यारी ब्लॉक का सरमोली, बेड़ीनाग का हमकार्की और गंगोलीहाट का फुटसिल गांव शामिल है। पांच मई तक शेष बचे पांच ब्लॉकों में गांवों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


होम स्टे योजना के क्रियान्वयन के लिए थल के लोनिवि गेस्ट हाउस में सीडीओ वंदना ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योजना का मकसद ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना और पलायन रोकना है। कहा कि जिले में 500 गांवों में होम स्टे योजना चलाई जानी है। योजना के तहत महिलाओं को विशेष छूट दी जाएगी। महिला लाभार्थी को योजना से मिलने वाले लाभ में जीएसटी की कटौती नहीं होगी।

सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पांच मई तक शेष बचे विण, मूनाकोट, कनालीछीना, धारचूला और डीडीहाट ब्लॉक में गांव चयनित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में सामुदायिक विकास की योजना को वरीयता दी जाएगी। चयनित गांवों के शिक्षित बेरोजगारों का कौशल पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, बीडीओ उत्तम सिंह नेगी, प्रकाश जोशी, उप कार्यक्रम अधिकारी प्रेम बाफिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें