फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजंग और लखनपुर के पुल 16 तक बन जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम आरके पांडे ने शनिवार को भारत-तिब्बत व्यापार समिति एवं व्यास घाटी के लोगों के साथ बैठक कर माइग्रेशन और भारत-तिब्बत व्यापार पर चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि 16 अप्रैल तक लखनपुर और नजंग में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रास्ते को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। भारत-तिब्बत व्यापारियों से जून तक सामान मालपा, बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी पहुंचाने की अपील की। कहा कि जुलाई में बारिश शुरू हो जाएगी, तब अस्थायी पुल बह जाएंगे। आवागमन में दिक्कत पैदा हो जाएगी। भारत-तिब्बत व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली और धीरेंद्र बुदियाल ने जून तक नजंग तक मार्ग दुरुस्त रखने की मांग की।

कहा कि लखनपुर और नजंग के बीच 800 मीटर हिस्से पर सड़क का काम अधूरा है। नजंग तक सड़क बन जाएगी, तो किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। एसडीएम ने कहा जून के अंतिम सप्ताह तक नजंग तक यातायात सुचारु हो जाएगा। एसडीएम ने कहा कि माइग्रेशन और भारत-तिब्बत व्यापार को देखते हुए बीआरओ को 16 से 30 जून तक नजंग में केवल शाम पांच बजे केवल एक बार ब्लास्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवाजाही में दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन


इस दौरान नाभी की प्रधान सनम देवी, गर्ब्यांग की प्रधान पुष्पा देवी, कुटि की प्रधान सरिता देवी, बूंदी की प्रधान लक्ष्मी रायपा, दिनेश गुंज्याल, विशन गर्ब्याल, महेंद्र सिंह बुदियाल, रतन सिंह रायपा, चक्र सिंह गर्ब्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें