फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन दर्ज होंगी जनता की समस्याएं,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब जनता की समस्याएं ऑनलाइन दर्ज होंगी। इसके साथ ही निस्तारण की समय सीमा भी तय होगी। संबंधित विभाग निस्तारण से संबंधित जानकारी आवेदन के साथ ही जिला प्रशासन को भी ऑनलाइन भेजेंगे। इससे समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
सोमवार को डीएम सी रविशंकर ने जनता दरबार के दौरान अधिकारियों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर एक साफ्टवेयर के जरिये ऑनलाइन समस्याएं दर्ज की जाएंगी। दर्ज जनसमस्याएं संबंधित विभागों को ऑनलाइन ही भेजी जाएंगी। विभाग समस्याओं पर की गई कार्यवाही, निस्तारण की प्रगति की जानकारी भी ऑनलाइन देंगे। डीएम ने उम्मीद जताई कि इससे कामकाज में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि हर आवेदक को शिकायत संख्या समेत एक प्राप्ति रसीद दी जा रही है। आवेदन निर्धारित समय पर समस्या का निस्तारण न होने पर सीधे विभाग में संपर्क साध सकता है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध रूप से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डीएम ने जनता दरबार में लंबित 101 समस्याओं की समीक्षा की। इस दौरान लंबित समस्याओं की फेहरिस्त पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण में कोताही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जनता दरबार में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क समेत कई समस्याएं दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें