पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में सोमवार को बर्फीली हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे निचले इलाकों में भी ठंड का असर रहा। डीडीहाट में सुबह से ही रुक - रुक कर बारिश हो रही है।
मुनस्यारी की पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नामिक, हीरामणि की चोटियों में सोमवार को सुबह से ही बर्फीली हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिले के अन्य जगहों पर भी सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। इससे सोर नगरी के साथ जिले के अन्य हिस्सों में ठंड का असर रहा। ठंड के कारण अप्रैल के महीने में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।