फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कक्षा नौ की एक छात्रा ने फेल होने पर खुदकुशी की कोशिश की। इसकी भनक लगने पर छात्रा की सहेली ने पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी। इस पर थाना पुलिस ने छात्रा की जान बचा ली। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल, कॉलेजों में परीक्षा परिणाम घोषित हुए। नगर के एक कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्रा परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई। अनुत्तीर्ण होने के बाद वह तनाव में आ गई। अपरान्ह दो बजे घर वापसी में वह अन्य सहेलियों के साथ थी। अचानक डिग्री कॉलेज रोड से उसके अलग होने पर सहेलियों को संदेह हुआ। इस पर एक छात्रा ने थाने में फोन कर मामले की जानकारी दी। थाना पुलिस ने एसआई मोहन जोशी के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज के पास झलुआढुंगा पहाड़ी के पास दबिश दी।

तब तक छात्रा चट्टान से छलांग मारने की कोशिश करने के दौरान फिसल कर करीब 20 फुट नीचे नाले में गिर गई थी। पुलिस दल ने छात्रा को रेस्क्यू कर नाले से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। छात्रा को हल्की चोटें आई है। वह काफी डरी हुई थी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाया। फिर उसे घर तक छोड़ा। पुलिस बल में एसआई मोहन जोशी, प्रशिक्षु एसआई कंचन कैड़ा, कांस्टेबल सुंदर जैठी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप गिरी, दयाल आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इस स्थान पर हुई हैं खुदकुशी की कई घटनाएं
नाबालिग छात्रा ने शनिवार को जिस स्थान से आत्महत्या का प्रयास किया, वहां पर कई लोग खुदकुशी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चर्चाओं में रहने के कारण 100 मीटर ऊंची झलुआढुंगा नाम की यह पहाड़ी सुसाइट प्वाइंट के नाम से जानी जाती है। यह स्थान मनचले युवाओं और नशाखोरी के अड्डे के रूप में भी जाना जाता है। एसआई मोहन जोशी ने बताया कि एसडीएम कार्यालय को यहां तारबाड़ से बंद करवाने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें