फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी सड़क पर बहने से भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नालियां नहीं बनी होने से नगर के धारचूला रोड पर गंदगी बह रही है। इससे भड़के व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर नालियों के निर्माण के लिए एनएच के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में सिल्थाम चौराहे पर एकत्र व्यापारियों ने अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि एनएच ने सिल्थाम से धारचूला रोड की ओर नाली का निर्माण नहीं किया है। मार्ग किनारे कच्ची नाली बनी हुई है। इस कारण सिल्थाम स्थित मूत्रालय की गंदगी खुले में बह रही है। विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने डीएम सी रविशंकर को ज्ञापन देकर नाली का निर्माण कराने के लिए एनएच के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। डीएम ने इस संबंध में एनएच के अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही है। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष आशीष सौन, सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें