फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने तेज की निकाय चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा ने निकाय चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में हुई 16 मंडल (ब्लॉक) कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक में निकाय चुनाव पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष वल्दिया ने कहा कि निकायों में भाजपा मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ताओं को और मेहनत कर जीत का अंतर बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़, धारचूला, डीडीहाट नगरपालिका के साथ ही गंगोलीहाट और बेड़ीनाग नगर पंचायतों की सीटों विजयी बनाने का संकल्प लेकर चलना होगा, जीत पार्टी की होगी।

पार्टी जिला महामंत्री गिरीश जोशी और महिमन कन्याल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। बैठक में 4 और 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान धीरज पाटनी, महेंद्र बुदियाल, लोकेश भड़, इंदर लुंठी, प्रमोद द्विवेदी, लीला बनग्याल, कवींद्र देवली, राजू कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें