फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कई बुजुर्गों ने एक छत के नीचे अपने दिनों को ताजा किया। साथ ही नई पीढ़ी के साथ बरसों पुरानी यादों को साझा किया और मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रविवार को चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। बुजुर्गों ने दीप जलाकर केक काटा और समारोह की शुरुआत की। लोगों ने बुजुर्गों की आरती उतारी और फूलों से स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। बुजुर्गों ने पुराने और कुमाऊंनी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

बुजुर्गों के बीच कई रोचक प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के दो सौ से अधिक बुजुर्गों ने भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर बुजुर्गों के साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया। आयोजन में करुणा खर्कवाल, अंजलि, मयंक, जगदीश, पूजा, बबीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें