फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मदकोट बाजार में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। दो सप्ताह से लाइन में खराबी आने के कारण पेयजल की सप्लाई पूरी तरह ठप है। कस्बे के लोगों को पानी के लिए चार किलोमीटर दूर गोपली धारा जाना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से भड़कीं महिलाओं ने शुक्रवार को खाली बर्तन और गंदे कपड़ों को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर पानी की सप्लाई सामान्य नहीं की गई तो महिलाएं मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर जाम लगा देंगी।
विज्ञापन


एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में एकत्र महिलाओं ने कहा कि प्रदेश के पेयजल मंत्री इसी जिले के हैं। इसके बावजूद पेयजल का संकट गहरा रहा है। दानू ने कहा कि मदकोट में इससे पहले कभी पेयजल का संकट नहीं हुआ था, लेकिन अब अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं।

महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि टूटी हुई लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो लोगों का गुस्सा बढ़ जाएगा। पेयजल सप्लाई बंद होने की जानकारी लोगों ने कई बार अधिकारियों को दी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन एसडीएम आरके पांडे को भी भेजा गया। एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाएं और लाइन की खराबी दूर करें।
विज्ञापन


प्रदर्शन में जसोदा देवी, इंदिरा देवी, तुलसी देवी, बसंती देवी, गोविंदी देवी, रुक्मिणी देवी, ममता देवी, जयंती देवी, गंगोत्री देवी, डीला देवी, कमला देवी आदि थे। मदकोट कस्बा गोरी के किनारे बसा है। यहां पर पेयजल संकट की स्थिति नहीं आती। पहली बार लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें