फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ने सिल्थाम में पकौड़ी का स्वाद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएम मोदी के पकौड़े से रोजगार के बयान और कांग्रेस के हमलावर रुख के बीच पिथौरागढ़ दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सिल्थाम तिराहे पर एक छोटे रेस्टोरेंट में पकौड़ी का स्वाद लिया। एफएम ट्रांसमीटर का शिलान्यास करने जा रहीं केंद्रीय मंत्री का काफिला सिल्थाम तिराहे से गुजरा।
विज्ञापन


उनकी नजर ठीक तिराहे पर एक रेस्टोरेंट पर पड़ी। यहां उन्होंने पकौड़ी खाने की इच्छा जताई। साथ चल रहे अजय टम्टा समेत और अधिकारियों की टीम कुछ समझ पाती कि केंद्रीय मंत्री ने काफिले को रुकने का इशारा किया और सीधे रेस्टोरेंट की ओर बढ़ गई। पीछे-पीछे कार्यकर्ता और अधिकारी भी चल दिए। रेस्टोरेंट में ईरानी ने एक प्लेट पकौड़ी की डिमांड की। उन्होंने बड़े चाव के साथ पकौड़ी का स्वाद लिया। साथ ही चाय की चुस्की भी ली।

ईरानी ने युवा दुकानदार सुनील जोशी से रोजगार को लेकर बातचीत की और संस्मरण फेसबुक पर साझा करने की बात कही। उन्होंने दुकानदार को पकौड़ी और चाय की एवज में पांच सौ रुपये का भुगतान भी किया। दुकानदार ने बाकी रुपये लौटाने चाहे तो उन्होंने भेंट समझकर रख लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें