पिथौरागढ़ । एसओजी में तैनात सिपाही अरविंद कुमार ने एक शिक्षक का खोया पर्स लौटाकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। सिपाही को यह पर्स सड़क पर पड़ा मिला था। उन्होंने पर्स कोतवाली में जमा करा दिया।
दरअसल रविवार को एशियन एकेडमी स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक शकील अहमद का पर्स पिथौरागढ़ बाजार में खो गया था। पर्स में छह सौ रुपये की नकदी के अलावा दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने पर्स में मिले दस्तावेजों की जांच के बाद शिक्षक से संपर्क साधा। इसके बाद शिक्षक को कोतवाली बुलाकर पर्स सौंप दिया। पर्स सकुशल मिलने के बाद शिक्षक ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।