फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों, शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर पिथौरागढ़ में गोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें पीड़ितों, शोषितों को न्याय दिलाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में समाज चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा कि देश का संविधान सभी लोगों को मूलभूत अधिकार देता है। इनका उल्लंघन न हो, सभी को न्याय मिले, इस दिशा में काम होना चाहिए। मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक हों, इसके लिए विद्यार्थी वर्ग को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा यह विडंबना ही कही जाएगी कि हमारे देश में आतंकवादी के मानवाधिकारों की बात तो होती है लेकिन बेटी को गर्भ में मार देना मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं माना जाता।

विद्यालय के प्रबंधक गंगा दत्त जोशी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें मानवाधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। प्रधानाचार्य बसंत कुमार उप्रेती ने विद्यार्थियों से मानवाधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की। इस दौरान माया भाटिया, विमला ओझा, रोहित भट्ट, गुंजन, दीवान भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें