फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी नेपाल में वामपंथी प्रत्याशी आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के पश्चिमांचल में प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रुझान देखकर माना जा रहा है कि पश्चिमी नेपाल में वाम गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत तय है।
विज्ञापन


बजांग जिले में प्रतिनिधि सभा के लिए एमाले के भैरव बहादुर 34,612 मत हासिल कर जीत गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के पृथ्वी बहादुर सिंह को 26, 910 मत मिले। प्रदेश सभा के लिए हुए चुनाव मेें एमाले के अर्जुन बहादुर थापा 17868 वोट पाकर जीते हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस की चंद्रा जोशी को 13,196 मत मिले। प्रदेश सभा ख पर माओवादी देवकी मल्ल 16743 वोटों के साथ जीत गई हैं। इस सीट पर नेपाली कांग्रेस के नरेश बहादुर सिंह को 14242 मत मिले। दार्चुला में प्रतिनिधिसभा वाम गठबंधन के गणेश ठगुन्ना 5,335 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रदेश सभा क से वाम गठबंधन गेल्बू सिंह बोहरा 1543 मतों से आगे हैं। प्रदेश सभा ख पर माओवादी मान बहादुर धामी 1630 मतों से आगे हैं। बाजुरा में प्रतिनिधि सभा सीट पर वाम गठबंधन के लाल बहादुर थापा 2046 मतों से आगे हैं।

दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार अपराह्न पांच बजे से नेपाल के 32 जिलों में मतगणना का काम चल रहा है। इसके अलावा 45 जिलों में 7 दिसंबर को हुए मतदान बाद के बाद 8 दिसंबर से इन जिलों में भी मतगणना शुरू हो गई है। बैतड़ी में एमपी के प्रत्याशी दामोदर भंडारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नर बहादुर चंद से 4160 मतों से आगे चल रहे हैं। एमएलए के क्षेत्र संख्या क से वाम गठबंधन के प्रेम प्रकाश भट्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिमोहन भंडारी से 2659 मतों से आगे चल रहे हैं। ख सीट पर भी वाम गठबंधन के लीलाधर भट्ट 3672 मतों से आगे हैं।
विज्ञापन


डडेलधुरा में मतपेटी ला रहे वाहन में विस्फोट
झूलाघाट। डडेलधुरा जिले में मतपेटी लेकर आ रहे एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया गया, लेकिन मतपेटी सुरक्षित है। डडेलधुरा से नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रमेश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दूरस्थ इलाकों से जिला मुख्यालय मतपेटी ला रहे वाहन को परशुराम नगरपालिका क्षेत्र के कैनपानी नामक स्थान पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें