पिथौरागढ़। केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय और प्रदेश के उद्योग निदेशालय के सहयोग से रामलीला मैदान में लगाई गई हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्योग प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उद्योग विभाग प्रदर्शनी का संचालन कर रहा है। डीएम सी रविशंकर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
उद्योग विभाग की महाप्रबंधक कविता भगत ने बताया कि प्रदर्शनी में कश्मीरी सूट, शॉल, बनारस की साड़ियां, काशीपुर और जसपुर में बनी प्रिंटेट चादरें, मुरादाबाद में बने सोफा और कुशन कवर, अल्मोड़ा में बनी टोकरियां, ऊनी कुर्ती, जूट के बैग, हरिद्वार और देहरादून में बने बेहतरीन डिजायन वाले कालीन उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी 12 दिसंबर तक लगी रहेगी। पिछले वर्ष तक हथकरघा की यह प्रदर्शनी शरदोत्सव के दौरान लगती थी, लेकिन इस बार शरदोत्सव नहीं होने से प्रदर्शनी को अलग से लगाया गया है।