फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज झूलाघाट में होगी ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग बुधवार रात जीजीआईसी से कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस तक हुई। साथ ही रात 11 बजे से नया बाजार स्थित एक होटल और शास्त्री मार्केट के पास भी शूटिंग हुई।
विज्ञापन


सभी जगह शूटिंग को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इधर, राज्य फिल्म बोर्ड का पत्र जिला प्रशासन को मिल गया है। इसमें फिल्म निर्माण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया है। शुक्रवार से तीन दिन के लिए झूलाघाट में फिल्म की शूटिंग होगी। उसके बाद टीम पिथौरागढ़ लौट आएगी।

पहली बार जिले में किसी बॉलीवुड फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार) की शूटिंग हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग से पिथौरागढ़ और झूलाघाट को नई पहचान मिलेगी। साथ ही फिल्म रिलीज होने के बाद जिले में पर्यटन व्यवसाय भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


कई होटलों को फिल्म की टीम के लिए किराए पर लिया गया है। कुछ होटलों में शूटिंग भी हो रही है।

बुधवार की रात फिल्म की शूटिंग अंधेरे में की जानी थी। इस कारण नगर के एक हिस्से की बिजली को रात में एक घंटे तक काट दिया गया। विद्युत कटौती से नगर पालिका चौक, सेरा, खड़कोट, लुंठ्यूड़ा और घंटाकरण के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

इधर, जानकारी मिली है कि पांचवें दिन फिल्म यूनिट के कुछ लोग झूलाघाट को रवाना हो गए हैं। आठ दिसंबर से झूलाघाट में शूटिंग होगी। वहीं, बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ नगर में शूटिंग नहीं हुई। बताया गया है कि झूलाघाट में आठ दिसंबर को सुबह छह बजे से शूटिंग शुरू हो जाएगी।

वहां लोनिवि गेस्ट हाउस के पास महाकाली के किनारे भी शूटिंग होगी। फिल्म के मुख्य किरदार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा शूटिंग के लिए आठ की सुबह ही झूलाघाट पहुंचेंगे। टीम 10 दिसंबर तक झूलाघाट में रहेगी।

कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को सुरक्षा देने के लिए दो उपनिरीक्षक और छह कांस्टेबल झूलाघाट भेज दिए गए हैं। वहां पर झूलाघाट थाना पुलिस को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें