पिथौरागढ़। ग्रामीणों ने मटेला-उपरतोला सड़क के चौड़ीकरण के काम में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराने की मांग की है।
सेरा गोगना के महेश राम, हयात सिंह, प्रमोद कुमार, हरीश सिंह ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि सड़क पर बारहमासी सड़क के निर्माण से निकले मलबे का प्रयोग किया जा रहा है। घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से सड़क के धंसने की आशंका पैदा हो गई है।
इन लोगों ने कहा है कि कई बार सड़क पर काम करा रहे विभाग के अधिकारियों के सामने घटिया गुणवत्ता का मामला उठाया गया है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। कहा कि सड़क की सोलिंग में मनमानी की जा रही है।
इन लोगों ने गुणवत्ता में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएम सी रविशंकर ने प्रकरण की जांच कराने की भरोसा आश्वासन दिया है।