फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो में वैज्ञानिक बने सुधांशु

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधांशु इसरो में वैज्ञानिक बने
विज्ञापन

अस्कोट (पिथौरागढ़)। लोनिवि के अस्कोट डिवीजन में तैनात अधिशासी अभियंता आनंद बल्लभ कांडपाल के पुत्र सुधांशु कांडपाल का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार श्री हरिकोटा (आंध्र प्रदेश) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। सुधांशु मूल रूप से खानपट्टी कंडारखुआ गांव (रानीखेत) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सुधांशु ने अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम केरल से एयरोस्पेश में बीटेक की डिग्री हासिल की है। सुधांशु का परिवार वर्तमान में पॉलीशीट हल्द्वानी में रहता है। सुधांशु की प्रारंभिक शिक्षा जिम कार्बेट स्कूल काठगोदाम, आर्मी स्कूल रानीखेत, बिडला विद्या मंदिर नैनीताल से हुई। इंटर की शिक्षा सेंट थैरेजा स्कूल काठगोदाम से प्राप्त की। सुधांशु की माता मुन्नी कांडपाल गृहणी हैं। सुधांशु के चयन पर उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें