पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज आठगांवशिलिंग में अंग्रेजी के प्रवक्ता सुभाष ओझा को राज्यपाल डा. केके पाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में प्रशस्तिपत्र और पांच हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया है। ओझा ने स्वच्छ संकल्प, स्वच्छ सिद्धि विषय पर इस जिले में सबसे अच्छा निबंध लिखा और इस निबंध को जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला।
स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत इस बार स्वजल परियोजना ने यह आयोजन किया था। सम्मान मिलने से गदगद सुभाष ओझा ने कहा कि स्वच्छता के प्रति समाज में अच्छा संदेश पहुंचाने की जरूरत है। विद्यालय ऐसे कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।