पिथौरागढ़। बंगाली पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। मंगलवार को पर्यटक आवासगृह में बंगाली पर्यटकों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी लंबे समय से हिमालय बचाओ अभियान का संयोजन कर रहे हैं। गुरुरानी ने कहा कि एक अभियान के तहत यह कार्यक्रम चल रहा है।
पश्चिम बंगाल से आए पर्यटक सुमन आइच ने कहा कि यह पहल बेहद सराहनीय है। हिमालय को गंदगी से बचाने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। पर्यटक सत्या बासु, अभिजीत बासु, दिवजीत राजू ने कहा कि ऐसे आयोजनों में हमेशा हिस्सा लेंगे। इस मौके पर निगम कर्मचारी राजेंद्र सिंह, पान सिंह, गणेश बोरा, हंसी बिष्ट आदि उपस्थित थे।