फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कालेज में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य डा. डीएस पांगती और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. अजय शुक्ल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए तीन अक्तूबर को सुबह 11 से अपरान्ह तीन बजे तक और चार अक्तूबर को सुबह 11 से अपरान्ह एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


नाम वापसी चार अक्तूबर को ही अपरान्ह एक से तीन बजे तक की जा सकेगी। उसी दिन अपरान्ह चार बजे नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। सात अक्तूबर को सुबह 9.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उसी दिन शाम को विजयी प्रत्याशियों को शपथ भी दिलाई जाएगी।

कॉलेज के करीब 6000 से ज्यादा विद्यार्थी मतदान में हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए आते समय हर विद्यार्थी को अपना परिचय पत्र जरूर लाना होगा, अन्यथा वह मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएगा। इधर, कोतवाली प्रभारी एनबी भट्ट ने छात्रनेताओं की बैठक में सख्त निर्देश दिए कि प्रचार सामग्री को किसी सरकारी भवन या निजी भवन पर न चिपकाया जाए। उन्होंने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें