फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालपा त्रासदी के शिकार लोगों के परिजनों को दी राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था ने 13 अगस्त की देर रात मालपा त्रासदी के शिकार लोगों के आश्रितों को राहत राशि बांटी और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


स्थानीय रं संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पीड़ित परिवारों और संस्था के सदस्यों को जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने कहा कि रं कल्याण संस्था के केंद्रीय कोष से जनजाति वर्ग के मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की सहायता दी गई। संस्था के महासचिव देवकृष्ण फकलियाल ने बताया कि संस्था आपदा में घायल प्रत्येक व्यक्ति को पांच हजार रुपये देगी। भविष्य में एक स्थायी आपदा राहत कोष बनाया जाएगा।

मालपा त्रासदी के मृतक भवानी देवी, जगत सिंह, आसमती देवी, सुरेंद्र गर्ब्याल, राय सिंह गुंज्याल, पूजा, लालती देवी के परिजनों ने राहत राशि प्राप्त की। कार्यक्रम को जनजाति महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष कुसुम देवी, भागेश्वरी देवी, प्रद्युम्न गर्ब्याल, राम सिंह ह्यांकी, महिमन ह्यांकी, भीमराज नबियाल, दीवान गुंज्याल, गोपाल रायपा ने संबोधित किया। इस दौरान मदन सिंह गुंज्याल, महिराज गर्ब्याल, पुष्कर गर्ब्याल, दशरथी कुटियाल, जगदीश बुदियाल, कुंती गर्ब्याल, पुष्पा देवी, पुष्कर बुदियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें